Source:
https://insightonlinenews.in
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष नया आरोपपत्र दायर किया। सीबीआई के इस नये आरोपपत्र में श्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के अलावा पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी समेत 13 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
